About :- यह पुस्तक विद्यार्थियों के रचनात्मक वर्षों में उनके शिक्षण और विकास को आनंददायक अनुभव और उत्सवपूर्ण बनाने का एक हार्दिक प्रयास है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा 2022 की जारी आधारभूत स्तर की विद्यालयी शिक्षा की राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा ( एन० सी० एफ एफ एस ) के आधार पर इस पुस्तक की रचना की गई है। यह पुस्तक विद्यार्थियों के विकासात्मक उपागमों का अनुगमन करती है। हमारा यह दृढ़ विश्वास है कि स्वतंत्रतापूर्वक पढ़ने की योग्यता किसी बच्चे की सभी विषय क्षेत्रों में सीखने की क्षमता पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालती है। यह पुस्तक विद्यार्थियों में सृजनशीलता और उत्कृष्ट पठन कौशल का विकास करती है एवं बच्चों की सोच को अभिव्यक्त करने में सहायता प्रदान करती है।